साथियों, क्षेत्र की सड़कों पर बहते खून और सड़क हादसों में जा रही मासूम जानों को लेकर हमारे न्यूज़ पोर्टल ‘आपकी आवाज़’ ने लगातार खबरें चलाकर जिम्मेदारों को जगाने की मुहिम शुरू की थी। आज उसी मुहिम की बहुत बड़ी जीत हुई है!
तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर, टीआई सरोज ठाकुर और MPRDC के महाप्रबंधक ने संयुक्त रूप से सागर रोड पर ‘नाग बाबा’ से लेकर जबलपुर रोड पर ‘पंडा बाबा’ तक का पैदल मुआयना किया। इस पूरे मार्ग पर 7 अत्यधिक दुर्घटना संभावित क्षेत्र (Black Spots) चिन्हित किए गए हैं, जहाँ जल्द ही बड़े-बड़े साइन बोर्ड और संकेतक लगाए जाएंगे ताकि भविष्य में हादसों को टाला जा सके।


